मध्य प्रदेशरीवा

कलेक्टर ने फाईलों के विधिवत संधारण के दिये निर्देश अधूरी अथवा त्रुटिपूर्ण फाईल प्रस्तुत करने पर होगी कार्यवाही – कलेक्टर

कलेक्टर ने फाईलों के विधिवत संधारण के दिये निर्देश
अधूरी अथवा त्रुटिपूर्ण फाईल प्रस्तुत करने पर होगी कार्यवाही – कलेक्टर

रीवा (MP): कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी प्रशासनिक तथा कार्यालयीन व्यवस्थाओं में सुधार के लगातार प्रयास कर रहे हैं। इस क्रम में उन्होंने कलेक्टर कार्यालय के सभी अधिकारियों तथा सभी कार्यायल प्रमुखों को फाईलों के विधिवत संधारण के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने कहा है कि कई कार्यालयों से प्राप्त होने वाली फाईलों में नोटशीट त्रुटिपूर्ण होती है। नोटशीट का ऊपरी पृष्ठ न लगाकर सीधे नोटशीट का पृष्ठ लगाकर फाईल शुरू कर दी जाती है। नोटशीट में दाहिनी ओर शाखा लिपिक तथा अधिकारी का नाम अंकित नहीं किया जाता है। कई नोटशीट में लिपिक और प्रभारी अधिकारी केवल हस्ताक्षर कर देते हैं। नोटशीट में प्रभारी अधिकारी का नाम तथा पदनाम की मुद्रा अंकित होना अनिवार्य है। कई बार केवल एक पृष्ठ की नोटशीट लगाकर फाईल प्रस्तुत कर दी जाती है।

कलेक्टर ने कहा है कि ऐसी त्रुटिपूर्ण तथा अधूरी फाईल प्रस्तुत करना शासकीय कत्र्तव्यों के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही का परिचायक है। सभी कार्यालय प्रमुख फाईल प्रस्तुत करते समय विधिवत नोटशीट तथा अन्य अभिलेख संलग्न करें। नोटशीट में निर्धारित स्थान पर प्रभारी लिपिक तथा प्रभारी अधिकारी के नाम एवं पदनाम अवश्य अंकित करायें। भविष्य में यदि अधूरी अथवा त्रुटिपूर्ण फाईल प्रस्तुत की गई तो संबंधित के विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button