मध्य प्रदेशरीवा

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया मऊगंज अस्पताल का निरीक्षण

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया मऊगंज अस्पताल का निरीक्षण
रोगियों को तत्परता से उपचार सुविधा उपलब्ध करायें – डॉ. मिश्रा

रीवा ( MP) :मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल मिश्रा ने सिविल अस्पताल मऊगंज का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के लेबर रूम, विभिन्न वार्डों, पैथॉलाजी केन्द्र तथा पोषण पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित डॉक्टरों तथा अन्य चिकित्सा कर्मियों को अस्पताल की साफ-सफाई एवं उपचार व्यवस्था के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी डॉक्टर तथा चिकित्साकर्मी समय पर अस्पताल में उपस्थित होकर रोगियों को तत्परता से उपचार सुविधायें उपलब्ध करायें। मलेरिया तथा डेंगू जैसे रोगों के बचाव एवं उपचार के लिये लोगों को जागरूक करें।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण शासन की उच्च प्राथमिकता में शामिल
है। उपलब्ध वैक्सीन का शत-प्रतिशत उपयोग करते हुए लोगों का टीकाकरण करें। टीकाकरण के लिये लोगों को लगातार प्रेरित करें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना तथा संस्थागत प्रसव के संबंध में भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पोषण पुनर्वास केन्द्र में उपलब्ध बिस्तरों के अनुसार शत-प्रतिशत बच्चों की भर्ती करके उन्हें उचित उपचार एवं अतिरिक्त पोषण आहार की सुविधा उपलब्ध करायें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने संचारी रोगों से बचाव, कुष्ठ नियंत्रण कार्यक्रम, अंधत्व निवारण कार्यक्रम तथा परिवार कल्याण कार्यक्रम के संबंध में भी निर्देश दिये।

सिविल अस्पताल में निरीक्षण के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने ग्राम गोदरी अंबिकाराम में शिशुओं तथा माताओं के नियमित टीकाकरण का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय अनुपस्थित एएनएम के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिये। निरीक्षण के समय खण्ड चिकित्सा अधिकारी बीईई, बीपीएम तथा अन्य चिकित्साकर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button