
कमिश्नर ने व्यंकट क्लब में किया ध्वजारोहण
रीवा विशाल समाचार. व्यंकट क्लब रीवा में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद ने इस अवसर पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उपायुक्त एलएल अहिरवार, केपी पाण्डेय, जयंत खन्ना, डॉ आनंद सिंह, डॉ एमएल गुप्ता, संयुक्त संचालक एमएस पैकरा, संयुक्त संचालक तोकानंद टेकाम, बालेन्द्र शुक्ला, राजेश प्रताप सिंह तथा क्लब के सदस्यगण उपस्थित रहे
।

