युवा संगम कार्यक्रम अन्तर्गत रोजगार मेले में 58 युवाओं को मिला रोजगार
मऊगंज विशाल समाचार.युवा संगम कार्यक्रम के तहत शिक्षण संस्थाओं में रोजगार मेलों का प्रतिमाह आयोजन किया जा रहा है। मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में सेठ रधुनाथ प्रसाद महाविद्यालय हनुमना में रोजगार मेला आयोजित किया गया। मेले में 109 आवेदकों ने पंजीयन कराया। मेले में शामिल 8 कंपनियों ने 58 युवाओं का चयन किया।
उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में शामिल कंपनी आमधनी बजाज ऑटो लि.मि. चाकन औरंगाबाद में 7, याजाकी इंडिया प्रा. लि. अहमदाबाद में 4, ब्राम्हादेवी इंजीनियरिंग इंदौर में 4, आयसर ट्रक एण्ड बस पीथमपुर धार (म.प्र.) में 8, प्रभा बायोप्लांट्स प्रा.लि. रीवा में 10, प्रगतिशील बायोटेक प्रा.लि. रीवा में 17, प्रगतिशील एग्रोटेक प्रा.लि. रीवा में 3 तथा सीआईआई-एमसीसी गुजरात में 5 युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गये।


