महाराष्ट्रपूणे

उपमुख्यमंत्री अजित पवार को शासकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, शोकाकुल माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

उपमुख्यमंत्री अजित पवार को शासकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, शोकाकुल माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

पुणे (सोहन सिंह)

उपमुख्यमंत्री अजित पवार को आज शोकाकुल वातावरण में शासकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। बारामती स्थित विद्या प्रतिष्ठान परिसर में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इसके अतिरिक्त विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले, प्रताप जाधव, रक्षा खडसे, मुरलीधर मोहोळ, विधान परिषद की उपसभापति डॉ. नीलमताई गोऱ्हे, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे, मंत्री छगन भुजबळ, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल, मंत्री हसन मुश्रीफ, आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री नारा लोकेश, सांसद नीरजजी चंद्रशेखर, मंत्री गणेश नाईक, बाबासाहेब पाटिल, मकरंद पाटिल, दत्तात्रेय भरणे, पंकजा मुंडे, गिरीश महाजन, मंगलप्रसाद लोढ़ा, संजय राठोड़, कु. आदिती तटकरे, शंभूराज देसाई, जयकुमार गोरे, शिवेंद्रराजे भोसले, प्रो. डॉ. अशोक उईके, नरहरी झिरवाळ तथा राज्यमंत्री माधुरी मिसाल, मेघना बोर्डीकर और आकाश फुंडकर उपस्थित रहे।

प्रशासन की ओर से राज्य के मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यभर से सांसद, विधायक, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिक भी उपस्थित रहे और अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई दी।

अंतिम संस्कार से पूर्व अजित पवार के पार्थिव के अंतिम दर्शन के लिए विद्या प्रतिष्ठान परिसर में तड़के से ही जनसैलाब उमड़ पड़ा। आम नागरिक, किसान, युवा, महिलाएं और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शांतिपूर्वक कतार में खड़े होकर श्रद्धांजलि अर्पित करते रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button