
किसानों की मोटर साइकिल रैली को दिखाई हरी झण्डी
रीवा विशाल समाचार:अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने किसानों की मोटर साइकिल रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप मनाया जा रहा है। किसानों को कृषि कार्यों के लिए जागरूक करने के लिए कृषि रथ भी संचालित किये जा रहे हैं। किसान मोटर साइकिल रैली शहर के विभिन्न मार्ग से होकर गुजरी।