मध्य प्रदेशरीवा

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने दो पूर्व सरपंच सहित चार के विरूद्ध वारण्ट जारी किया

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने दो पूर्व सरपंच सहित चार के विरूद्ध वारण्ट जारी किया

 

रीवा विशाल समाचार. विहित प्राधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर ने जिले के दो पूर्व सरपंच सहित अन्य चार व्यक्तियों के विरूद्ध निर्माण कार्य की राशि का अपभक्षण करने व राशि न जमा करने पर वारंट जारी किया है। जनपद पंचायत जवा अंतर्गत ग्राम पंचायत अकौरी की पूर्व सरपंच श्रीमती ललिता देवी एवं ग्राम पंचायत हरदोली के पूर्व सरपंच रमेश कुमार के साथ ही अकौरी के पूर्व सचिव राजकुमार प्रजापति व श्रीमती प्रतिभा उरमलिया, पूर्व सहायक लेखाधिकारी जनपद जवा राजबहोर मिश्रा एवं प्रोपराइटर अवधेश ट्रेडर्स जवा अवधेश सिंह के विरूद्ध वारंट जारी कर थाना प्रभारी को संबंधितों को सेंट्रल जेल रीवा में सुपुर्दगी किए जाकर अवगत कराने के आदेश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button