पूणेमहाराष्ट्र

जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव के लिए 29.72 लाख मतदाता तैयार : जिलाधिकारी जितेंद्र डुडी

जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव के लिए 29.72 लाख मतदाता तैयार : जिलाधिकारी जितेंद्र डुडी

7 फरवरी को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील

रिपोर्ट: विशाल समाचार संवाददाता 

स्थान:पुणे महाराष्ट्र

दिनांक:03 फरवरी2026

जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनाव–2026 के लिए जिले में कुल 29 लाख 72 हजार 359 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले में कुल 3,605 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यह जानकारी जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र डुडी ने देते हुए आगामी 7 फरवरी 2026 को होने वाले मतदान में अधिक से अधिक मतदाताओं से मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करने की अपील की।

जिलाधिकारी ने बताया कि कुल मतदाताओं में 15 लाख 22 हजार 256 पुरुष, 14 लाख 50 हजार 14 महिलाएं तथा 91 अन्य मतदाता शामिल हैं।

तालुकावार मतदाताओं की संख्या इस प्रकार है—

बारामती 2,64,642, मावल 2,00,316, मुलशी 1,73,401, शिरूर 3,01,786, हवेली 2,51,533, दौंड 2,73,100, इंदापुर 3,21,002, पुरंदर 1,89,403, भोर 1,54,810, वेल्हे 55,230, आंबेगांव 1,84,052, जुन्नर 3,07,260 तथा खेड़ तालुका में 2,95,824 मतदाता पंजीकृत हैं।

इसी प्रकार तालुकावार मतदान केंद्रों की संख्या—

बारामती 299, मावल 243, मुलशी 227, शिरूर 337, हवेली 263, दौंड 317, इंदापुर 400, पुरंदर 235, भोर 237, वेल्हे 105, आंबेगांव 239, जुन्नर 366 तथा खेड़ तालुका में 337 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। कुल मिलाकर जिले में 3,605 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

जिलाधिकारी जितेंद्र डुडी ने बताया कि प्रत्येक तालुका में एक-एक आदर्श मतदान केंद्र एवं महिला मतदान केंद्र, इस प्रकार कुल 13 आदर्श व महिला मतदान केंद्र बनाए गए हैं, ताकि मतदाताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

उन्होंने एक बार फिर जिले के सभी मतदाताओं से 7 फरवरी 2026 को लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करते हुए अनिवार्य रूप से मतदान करने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button