पूणेमहाराष्ट्र

चौथी खुली राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में आर. बी. होरांगी व सेंट फेलिक्स स्कूल का शानदार प्रदर्शन

चौथी खुली राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में आर. बी. होरांगी व सेंट फेलिक्स स्कूल का शानदार प्रदर्शन

35 स्वर्ण, 40 रजत और 15 कांस्य पदक जीतकर प्रथम स्थान हासिल

रिपोर्ट विशाल समाचार संवाददाता 

स्थान:पुणे महाराष्ट्र

पुणे। चौथी ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में आर. बी. होरांगी एवं सेंट फेलिक्स हाई स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों ने फाइट क्योरुगी, पूमसे, स्पीड किक, स्पीड पंच, जंप किक ब्रेकिंग, सेल्फ डिफेंस एवं हापकिडो जैसी विभिन्न स्पर्धाओं में उल्लेखनीय सफलता हासिल की। प्रतियोगिता में टीम ने कुल 35 स्वर्ण, 40 रजत और 15 कांस्य पदक अपने नाम किए।

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र सहित कर्नाटक, हरियाणा, गुजरात, आंध्र प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों से 1300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान पुणे महानगरपालिका के नगरसेवक योगेश मुळीक, नारायण गलांडे, नगरसेविका श्वेता गलांडे व कविता गलांडे, सामाजिक कार्यकर्ता मारुति गलांडे व महेंद्र गलांडे, पूर्व नगरसेवक संदीप जारड, प्रमोद निम्हण, विनायक निम्हण, शंतनू गलांडे, उद्योगपति विलास गलांडे, एकनाथ भंडारी, तिरुपति भंडारी व बसवराज भंडारी उपस्थित रहे।

ताइक्वांडो क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले ग्रैंड मास्टर्स एवं मास्टर्स की उपस्थिति से प्रतियोगिता को विशेष प्रोत्साहन मिला। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में श्री दक्ष रमेश आढाव का विशेष सहयोग रहा। इसके साथ ही सरंग धोका, योगेश मुदलियार, श्रीनिवास केडगोंनी, आरती पासरकर, स्वाती भंडारी, राखी केडगोंनी, विनोद बांगर, गिरीश पाटील, वंदना बांगर, योगेश कुलकर्णी, राजेंद्र सालुंखे, विशाल गावते, दीपक कांगडे, संगीता कांगडे, वैभव नाईकवाडे, डॉ. पायल करखिले, डॉ. सुप्रिया कुलकर्णी और ब्रिजेट पाटील सहित कई पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

सेंट फेलिक्स स्कूल की ओर से विजेता खिलाड़ियों का सम्मान प्रांतीय प्रमुख सिस्टर उर्सुला पिंटो, सिस्टर जेनिफर परेरा, स्कूल मैनेजर सिस्टर रोज़मेरी अल्मेडा, प्राचार्या लीना पॉल, सिस्टर एल्सा, बेला डी’सिल्वा, पी.टी. शिक्षिकाएं सोनाली राजेभोसले एवं रुपाली बंसोडे द्वारा किया गया। संपूर्ण प्रतियोगिता का सफल आयोजन एवं खिलाड़ियों का मार्गदर्शन मास्टर रविंद्र भंडारी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button