शिक्षा विभाग एवं आदिम जाति विभाग की संयुक्त बैठक आज
रिपोर्ट :विशाल समाचार संवाददाता
स्थान: रीवा मध्य प्रदेश
दिनांक: 04फरवरी 2026
रीवा . कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग एवं आदिम जाति विभाग की संयुक्त बैठक 5 फरवरी को सुबह 11 बजे से आयोजित की गयी है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर कांफ्रेंस के एजेण्डा बिन्दुओं की भी समीक्षा की जायेगी। बैठक में विभाग प्रमुख के साथ खण्ड स्तरीय अधिकारी एवं उपयंत्री भी उपस्थित रहेंगे।

