मध्य प्रदेशरीवा

विधानसभा अध्यक्ष ने ग्राम जुड़मनिया में किया पानी टंकी का लोकार्पण

विधानसभा अध्यक्ष ने ग्राम जुड़मनिया में किया पानी टंकी का लोकार्पण
अब हर घर को नल से मिलेगा शुद्ध पानी–विधानसभा अध्यक्ष

रीवा (MP) :विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने देवतालाब के सीमिप ग्राम जुड़मनिया में पानी की टंकी का लोकार्पण किया। इसका निर्माण पीएचई विभाग द्वारा जल जीवन मिशन द्वारा 99 करोड़ 93 लाख रूपये की लागत से किया गया है। इससे 440 घरों को नल से जल की आपूर्ति शुरू हो गयी है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी जी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री जी हर गरीब की चिंता कर रहे हैं। 2024 तक हर कच्चा आवास पक्का बनाया जायेगा। अन्न उत्सव के माध्यम से नि:शुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। आगामी 7 से 9 सितम्बर तक उचित मूल्य दुकानों में समारोह पूर्वक पात्र गरीब परिवारों को नि:शुल्क खाद्यान्न वितरित किया जायेगा।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जल जीवन मिशन शासन की उच्च प्राथमिकता की योजना है। इसका कार्य आगामी 2 वर्षों में पूरा हो जायेगा। इससे देवतालाब विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में नल से जल की आपूर्ति की व्यवस्था हो जायेगी। अब पानी के लिए हैण्डपंप पर निर्भरता नहीं रहेगी। विधानसभा अध्यक्ष ने आमजनता से कोरोना टीकाकरण की अपील करते हुए कहा कि कोरोना पर नियंत्रण पा लिया गया है लेकिन इसका खतरा बना हुआ है। बाहर निकलते समय मास्क लगाये तथा हर व्यक्ति कोरोना वैक्सीन के दोनों टीके अवश्य लगवायें। विधानसभा अध्यक्ष ने आमजनता से नल जल योजना के रखरखाव में भागीदारी निभाने तथा जलकर का नियमित भुगतान करने की समझाइश दी। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष ने नल जल योजना ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती सुनीता पटेल को सौंपी। समारोह में जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष श्री राहुल गौतम, श्री सुरेन्द्र सिंह चंदेल, श्री बृजेन्द्र गुप्ता, श्री संजय सोनी, पीएचई के एसडीओ संजय पाण्डेय तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button