मध्य प्रदेशरीवा

नईगढ़ी कालेज के लिए बनेगी सड़क तथा होंगे अन्य निर्माण कार्य – विधानसभा अध्यक्ष

विधानसभा अध्यक्ष ने नईगढ़ी में किया छात्रावास भवन का लोकार्पण

बेटियाँ शिक्षित और सशक्त होगी तो तभी देश का विकास होगा – श्री गौतम

रीवा (MP): विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने नईगढ़ी में कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का समारोह पूर्वक लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जब एक बेटी शिक्षित होती है तो उसका असर दो परिवारों पर होता है। बेटियाँ शिक्षित और सशक्त होगी तभी देश का विकास होगा। सरकार ने बेटियाँ को आगे बढ़ने का अवसर देने के लिए अनेक योजनाएँ लागू की हैं। कन्या छात्रावास भवन की सुविधा से बेटियाँ को शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अभी हाल ही में टोकियों ओलेंपिक में कई बेटियों ने देश के लिए पदक जीतकर हम सबका सर उच्चा कर दिया। बेटियों को आगे बढ़ने का अवसर देने के लिए शासन की योजनाओं के साथ-साथ समाज की मानसिकता में भी परिवर्तन होना चाहिए। समाज शासन की योजनाओं को लागू करने में भी सहयोग प्रदान करें। देवतालाब कालेज में पढ़ने वाले 1300 विद्यार्थियों में से 800 छात्राएें है यह जानकर गर्व से भर जाता है। नईगढ़ी के हायर सेकेण्डरी स्कूल को सीएम राइजिंग स्कूल योजना में शामिल करने का प्रस्ताव दिया गया है। इसके लागू हो जाने से स्कूल में शिक्षा की आधुनिकतम सुविधा उपलब्ध हो जायेगी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि स्कूलों में अच्छे भवन के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। समारोह में जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष श्री राहुल गौतम, श्री सुरेन्द्र सिंह चंदेल, श्री बृजेन्द्र गुप्ता, श्री संजय सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक शिक्षक मिशन तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button