
ग्योथं इन्स्टिट्युट मॅक्सम्युलर भवन में इंगो शुल्त्सं इनके कादंबरी का जर्मन और मराठी भाषा में अभिवाचन
रिपोर्ट : विशाल समाचार संवाददाता
स्थान पुणे महाराष्ट्र
पुणे : ग्योथं इन्स्टिट्युट मॅक्सम्युलर भवन,पुणे द्वारा सावित्रीबाई फुले पुणे विद्यापीठ (एसपीपीयू) के जर्मन भाषा विभाग के सहयोग से जर्मन लेखक इंगो शुल्त्सं इनके दी रेश्टशाफेनेन म्योर्डर इस लोकप्रिय कादंबरी का अभिवाचन कार्यक्रम मॅक्सम्युलर भवन यहांपर आयोजित किया गया था.जर्मन और मराठी में अभिवाचन समाविष्ट रहे इस द्विभाषिक कार्यक्रम में इस कादंबरी के कुछ अंशों पर प्रकाश डालते हुए, समकालीन यूरोप की स्मृती, नैतिकता और सामाजिक बदलाव के मुद्दों पर चर्चा की गई.
इस दौरान लेखक इंगो शुल्त्सं, एसपीपीयू के जर्मन भाषा विभाग की पूर्व प्रमुख स्वाती आचार्य,ग्योथं इन्स्टिट्युट मॅक्सम्युलर भवन,पुणे के संचालक मार्कुस बिशेल आदी मान्यवर उपस्थित थे.वैशाली दाबके और प्रणव बापट इन्होने इस कादंबरी के कुछ भाग का अभिवाचन मराठी में किया और इंगो शुल्त्सं इन्होने जर्मन में अभिवाचन किया. अभिवाचन कार्यक्रम के बाद इंगो शुल्त्सं और स्वाती आचार्य के बीच एक संवादात्मक सत्र सम्पन्न हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत स्वरदा दातार और मिताली ने कादंबरी का सारांश गायन व नृत्य प्रकार में पेश किया. अस्मिता डोंगरे इन्होने सूत्रसंचालन किया.



