रीवा

नईगढ़ी कालेज के लिए बनेगी सड़क तथा होंगे अन्य निर्माण कार्य – विधानसभा अध्यक्ष

नईगढ़ी कालेज के लिए बनेगी सड़क तथा होंगे अन्य निर्माण कार्य – विधानसभा अध्यक्ष

रीवा (MP) :नईगढ़ी में सोमेश्वर सिंह शासकीय कालेज में आयोजित समारोह में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि नईगढ़ी कालेज तक के लिए शीघ्र ही सड़क निर्माण कराया जायेगा। कालेज में शेड निर्माण तथा बाउंड्रीबाल निर्माण का भी कार्य किया जायेगा। कालेज में बिजली की समुचित आपूर्ति के लिए दो माह ट्रांसफर्मर स्थापित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि नईगढ़ी कालेज के विद्यार्थी विधानसभा की कार्यवाही का अवलोकन करें। कालेज में शिक्षा के विकास के लिए हर संभव सहायता दी जायेगी।
समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि कालेज में 3 करोड़ 45 लाख रूपये की लागत से लाइब्रोरी तथा प्रयोगशाला का निर्माण कार्य मंजूर हो गया है। कालेज में 6 अतिरिक्त कमरों के निर्माण के लिए 3 करोड़ 55 लाख रूपये मंजूर किये गये हैं। कालेज को पर्याप्त फर्नीचर प्राप्त हो गया है। कालेज में पिछले 2 वर्षो से परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। समारोह में जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष राहुल गौतम, श्री सुरेन्द्र सिंह चंदेल, कालेज के प्राध्यापकगण, पूर्व प्राचार्य डॉ. आरपी द्विवेदी तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button