नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा आज
रिपोर्ट :विशाल समाचार संवाददाता
स्थान: रीवा,मध्य प्रदेश
रीवा . जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं के लिए प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी को सुबह 10 बजे से सेन्ट्रल एकेडमी सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में आयोजित की गयी है। प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड, एक नीला या काला बाल प्वाइंट पेन तथा राइटिंग पैड साथ लाना अनिवार्य है। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र वेबसाइट सीबीएसइआईटेम्स डॉट एनआईसी डॉट इन से डाउनलोड कर सकते हैं।

