पूणेमहाराष्ट्रस्वास्थ्य

पुणे में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

पुणे में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

रिपोर्ट: विशाल समाचार संवाददाता

स्थान:पुणे महाराष्ट्र

पुणे : रुद्रांग वाद्यपथक ट्रस्ट, पुणे के पहल से तथा अखिल बाजीराव रोड रामनवमी उत्सव समिति ट्रस्ट, पुणे के संयुक्त सहयोग से रविवार, दिनांक 22 फरवरी 2026 को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक नुमवी स्कूल के सामने, बाजीराव रोड, लोखंडे तालीम चौक, पुणे में आयोजित होगा।

महाराष्ट्र राज्य के उच्च व तकनीकी शिक्षा तथा संसदीय कार्य मंत्री एवं कोथरूड विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक नामदार चंद्रकांतदादा पाटील तथा समर्थ युवा फाउंडेशन के माध्यम से इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इस स्वास्थ्य शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच एवं उपचार, रक्त शर्करा (BSL-R), रक्त समूह, रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल तथा रक्त के घटकों (HB, RBC, WBC, PLT) की जांच की जाएगी। दंत जांच, कीड़ा निकालना व सिमेंट भरना, स्केलिंग व पॉलिशिंग जैसी सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। साथ ही 40 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए मोतियाबिंद व काला मोतिया जांच तथा महिलाओं के लिए 40 से 60 वर्ष आयु वर्ग में स्तन कैंसर जांच (मैमोग्राफी) की सुविधा प्रदान की जाएगी।

महिलाओं एवं पुरुषों के लिए नजदीक की दृष्टि हेतु निःशुल्क चश्मों का वितरण भी किया जाएगा।

लगभग ₹13,500 तक की स्वास्थ्य जांच पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। अतः नागरिकों से इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील आयोजकों द्वारा की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button