व्यंकट क्लब के नवीन भवन का लोकार्पण आज:उप मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . पुनर्घनत्वीकरण योजना से निर्मित व्यंकट क्लब के नवीन भवन का लोकार्पण 21 फरवरी को उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल करेंगे। कार्यक्रम के अध्यक्ष सांसद श्री जनार्दन मिश्र होंगे। व्यंकट क्लब परिसर में शाम 5 बजे से आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर विधायक सिरमौर श्री दिव्यराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, कमिश्नर एवं पदेन अध्यक्ष व्यकंट क्लब बीएस जामोद, अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय, जिला भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता एवं कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल उपस्थित रहेंगे।


