विधानसभा अध्यक्ष आज आयेंगे रीवा
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर 21 फरवरी को विशेष विमान से दोपहर 2.25 बजे रीवा एयरपोर्ट पहुंचेगे। तदुपरांत सड़क मार्ग से प्रस्थान कर अपरान्ह 3.50 बजे सतना जिले के धारकुड़ी आश्रम में परमहंस स्वामी सच्चिदानंद महाराज जी की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष शाम 5.50 बजे रीवा एयरपोर्ट आयेंगे तथा विशेष विमान से शाम 6 बजे ग्वालियर रवाना होंगे।


