पूणेप्रशासनमहाराष्ट्र

पंडित दीनदयाल उपाध्याय रोजगार मेले में 227 उम्मीदवारों का चयन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय रोजगार मेले में 227 उम्मीदवारों का चयन

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान:पुणे महाराष्ट्र

पुणे,: कौशल, रोजगार, उद्योजकता व नाविन्यता विभाग के पुणे कार्यालय द्वारा भोर, मुलशी, पुरंदर एवं हवेली तहसीलों में मंगलवार (17 फरवरी) आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय रोजगार मेले में कुल 227 उम्मीदवारों का चयन किया गया। यह जानकारी सहायक आयुक्त सुरेश वराडे ने दी।

मुलशी तहसील के Symbiosis Centre for Training in Advanced Manufacturing Technologies तथा Symbiosis Community College, दारवली में कुल 79 बेरोजगार उम्मीदवारों का चयन किया गया। भोर तहसील स्थित सरदार कान्होजी जेधे शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, मांढरदेवी रोड में 19 उम्मीदवारों का चयन किया गया।

इसी प्रकार, वाघोली स्थित भारतीय जैन संघटनेचे कला, विज्ञान व वाणिज्य महाविद्यालय में 58 तथा पुरंदर तहसील के क्रांतिकारक उमाजी नाईक शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, दिवे में 71 बेरोजगार उम्मीदवारों का चयन किया गया।

रोजगार मेले में कुल 58 उद्यमियों ने प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित रहकर उम्मीदवारों के साक्षात्कार लिए, ऐसी जानकारी सहायक आयुक्त सुरेश वराडे ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button