जनगणना का दो दिवसीय प्रशिक्षण आज से
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: म ऊगंज मध्य प्रदेश
मऊगंज . जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी। इस कार्य के लिए कलेक्ट्रेट सभागार मऊगंज में 23 और 24 फरवरी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी ने अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी, सभी अनुविभागीय जनगणना अधिकारी, चार्ज अधिकारी नगरीय तथा ग्रामीण, अतिरिक्त चार्ज अधिकारी एवं सभी जनगणना लिपिकों को प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं।


