शांति समिति की बैठक का आयोजन आज
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . कलेक्ट्रेट सभागार मऊगंज में 23 फरवरी को शाम 5 बजे से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संजय कुमार जैन करेंगे। बैठक में आगामी माह में आने वाले त्योहारों होली, गुड़ी पड़वा, ईद-उल-फितर एवं रामनवमी को शांति और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने तथा कानून व्यवस्था और अन्य आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। अपर जिला दण्डाधिकारी पीके पाण्डेय ने बैठक में समिति के सभी सदस्यों से उपस्थिति का अनुरोध किया है।



