प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक संपन्न

जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक संपन्न

रिपोर्ट:  विशाल समाचार

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश

रीवा . कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में खनिज विभाग की जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिये कि अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर कड़ी निगरानी रखें तथा अवैध कार्य करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाय। उन्होंने खनिज अधिकारी को निर्देशित किया कि जवा अन्तर्गत टमस नदी से अवैध उत्खनन की शिकायतों प्राप्त होती हैं उस पर सख्ती से अंकुश लगायें। कलेक्टर ने निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि दिशा निर्देशानुसार रायल्टी जमा करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने वन विभाग के अधिकारी को चूना, पत्थर के उत्खनन के संबंध में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश बैठक में दिये। इस दौरान विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button