प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

राज्यपाल का मऊगंज जिले में 25 फरवरी को प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम

राज्यपाल का मऊगंज जिले में 25 फरवरी को प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम

कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं के दिए निर्देश

रिपोर्ट : विशाल समाचार

स्थान:  मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज . राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल का 25 फरवरी को मऊगंज जिले का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। राज्यपाल सलैया हनुमना के सलैया में आदि सेवा केन्द्र का भ्रमण करेंगे तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जनजातीय समुदाय के परिवारों को आवंटित आवास का निरीक्षण कर उनसे संवाद करेंगे। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल गहवरा में स्वास्थ्य शिविर एवं स्वसहायता समूहों की प्रदर्शनी का अवलोकन करने के उपरांत उपस्थितजनों को संबोधित भी करेंगे। राज्यपाल द्वारा हितलाभ वितरण एवं जनजातीय समुदाय के नायकों का सम्मान किया जाएगा।

 

राज्यपाल के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर संजय कुमार जैन ने आयोजन स्थल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सलैया में हेलीपैड में आवश्यक व्यवस्थाओं सहित आदि सेवा केन्द्र व गहवरा के कार्यक्रम स्थल की मंचीय व्यवस्था, पार्किंग, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था आदि के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर पीके पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button