इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

इटावा में ‘रन फॉर एम्पावरमेंट’ दौड़, महिला सशक्तिकरण पर जोर

इटावा में ‘रन फॉर एम्पावरमेंट’ दौड़, महिला सशक्तिकरण पर जोर

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश

इटावा,। मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन में ‘रन फॉर एम्पावरमेंट’ दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया गया।

दौड़ में महिला पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश दिया। करीब 3 किलोमीटर लंबी इस दौड़ का मार्ग रिजर्व पुलिस लाइन से शुरू होकर शहर के प्रमुख चौराहों से होते हुए पुनः पुलिस लाइन में समाप्त हुआ।

दौड़ के दौरान प्रतिभागियों ने अनुशासन और उत्साह का परिचय दिया। महिला आरक्षियों की सक्रिय भागीदारी ने यह दर्शाया कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।

इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button