प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

कलेक्टर ने अपने मोबाइल से स्वगणना फार्म भरा

कलेक्टर ने अपने मोबाइल से स्वगणना फार्म भरा

कलेक्टर ने इस डिजिटल सुविधा का लाभ लेने की नागरिकों से की अपील

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा .कलेक्टर एवं जिला मुख्य जनगणना अधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा जनगणना–2027 के अंतर्गत स्व-गणना प्रक्रिया को बढ़ावा देते हुए स्वयं अपने मोबाइल फोन के माध्यम से स्व-गणना फॉर्म भरकर नागरिकों को प्रेरित किया और यह संदेश दिया कि यह प्रक्रिया अत्यंत सरल एवं सहज है। उन्होंने जिले के समस्त नागरिकों से इस डिजिटल सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की है। भारत सरकार द्वारा प्रारंभ की गई यह आधुनिक डिजिटल सुविधा नागरिकों को घर बैठे सरल, सुरक्षित एवं सुविधाजनक तरीके से जनगणना में भाग लेने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि कोई भी नागरिक पोर्टल पर लॉगिन कर कुछ आसान प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी एवं अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकता है।

उल्लेखनीय है कि जनगणना–2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य एक मई 2026 से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। इसके पूर्व 16 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक स्व-गणना हेतु पोर्टल पर विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस अवधि में नागरिक अपनी स्व-गणना समय रहते पूर्ण कर सकते हैं, जिससे आगामी प्रक्रिया और अधिक सुगम हो सके। इससे नागरिकों को घर, कार्यालय अथवा किसी भी स्थान से मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से सुरक्षित रूप से जानकारी दर्ज करने की सुविधा मिलती है। यह न केवल समय की बचत करता है, बल्कि डेटा संग्रहण को अधिक सटीक एवं प्रभावी भी बनाता है।जनगणना–2027 में पहली बार नागरिकों को स्व-गणना का विकल्प प्रदान किया गया है, जो एक आधुनिक, तकनीकी रूप से सशक्त एवं समावेशी प्रक्रिया की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे नागरिकों की भागीदारी बढ़ेगी और देश के विकास के लिए आवश्यक आंकड़ों का संकलन अधिक सुगमता से किया जा सकेगा। जनगणना का द्वितीय चरण, जिसमें जनसंख्या गणना की जाएगी, फरवरी 2027 में पूरे देश में संपन्न होगा। इस दृष्टि से वर्तमान स्व-गणना प्रक्रिया नागरिकों को प्रारंभिक चरण में ही जुड़ने और अपनी जिम्मेदारी निभाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे स्व-गणना सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करें और जनगणना कार्य को सफल बनाने में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। सभी स्व-गणना करें और सशक्त, पारदर्शी एवं डेटा-संपन्न भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी आर के सिन्हा, सहायक जनगणना अधिकारी हेमंत त्रिपाठी, जिला प्रभारी जनगणना अधिकारी शशिकांत शुक्ला, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी मनीष कुमार पटेल के साथ कार्यकाल में उपस्थित अन्य अधिकारियों कर्मचारियों ने अपना अपना स्व-गणना फॉर्म भरा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button