मध्य प्रदेशप्रशासनरीवा

कलेक्टर मऊगंज ने आमजनता के आवेदनों में की जनसुनवाई

कलेक्टर मऊगंज ने आमजनता के आवेदनों में की जनसुनवाई

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज . कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने कलेक्ट्रेट सभागार में आमजनता के आवेदन पत्रों में जनसुनवाई की। जनसुनवाई में गलबल साकेत निवासी ग्राम सलैया ने उनके पट्टे की जमीन पर अवैध कब्जा रोकने तथा कच्चे मकान की सुरक्षा के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने तहसीलदार हनुमना को मौके पर जाकर सुनवाई करके प्रकरण का निराकरण करने के निर्देश दिए। चौरसिया कहार निवासी ग्राम बिछरहटा ने सेवा सहकारी समिति में किए गए चौकीदारी कार्य का पाँच वर्ष की राशि के भुगतान के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने महाप्रबंधक सहकारी बैंक को आवेदन के निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में श्रीमती कामना केवट निवासी ग्राम बिछरहटा ने सेवा सहकारी समिति बिछरहटा में उनके खाते में जमा दो लाख 10 हजार रुपए देने के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने महाप्रबंधक सहकारी बैंक को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। समर बहादुर सिंह निवासी झलवार ने उनके पुत्र पंकज सिंह की मृत्यु के बाद अनुग्रह सहायता राशि के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने सीईओ नईगढ़ी को तत्काल अनुग्रह राशि सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। गीता देवी मिश्रा निवासी ग्राम अकौरी ने उनकी जमीन को जालसाजी करके बैंक में बंधक बनाने तथा जमीन में किए गए अवैध कब्जे को हटाने के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने तहसीलदार नईगढ़ी को मौके पर जाकर सुनवाई कर कार्यवाही के निर्देश दिए। जनसुनवाई में राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम तारी ने नक्शा तरमीम में सुधार के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने तहसीलदार नईगढ़ी को आवेदन में कार्यवाही के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सविताबाई सरपंच ग्राम हर्दिहा ने हैण्डपंप लगाने के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत हनुमना को ग्राम पंचायत में पेयजल की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए। इसी तरह जनसुनवाई में खाद्यान्न न मिलने तथा अन्य आवेदनों में सुनवाई की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button