प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

हरित संवाद कार्यक्रम में दिया गया हरित चेतना का संदेश

हरित संवाद कार्यक्रम में दिया गया हरित चेतना का संदेश

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश

रीवा . माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, रीवा परिसर में हरित संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रीन मैन ऑफ पूर्वांचल के रूप में विख्यात हिमांशु मिश्र ने मुख्य वक्ता के रूप में पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के दौर में पर्यावरण संरक्षण जीवन का अनिवार्य दायित्व बन चुका है। पेड़-पौधे केवल प्रकृति की शोभा नहीं, बल्कि हमारे अस्तित्व के आधार हैं। यदि हम आज पर्यावरण के प्रति सजग नहीं हुए, तो आने वाली पीढ़ियों को इसका गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा। पौधारोपण अभियान की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि “धरती मां हमारी चेतना और अस्तित्व की आधारशिला है। जब हम एक पौधा लगाते हैं, तो हम जीवन, संतुलन और भविष्य की रक्षा का संकल्प लेते हैं। पर्यावरण संरक्षण बाहरी प्रयास नहीं, बल्कि आंतरिक जागरूकता का परिणाम है। जब तक प्रकृति के प्रति संवेदना हमारी चेतना का हिस्सा नहीं बनेगी, तब तक कोई भी अभियान स्थायी नहीं हो सकता।

 

इस अवसर पर एडजंक्ट प्रोफेसर जयराम शुक्ल ने कहा कि माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय अपने नवाचार और ज्ञान का केंद्र होने के साथ, प्रकृति संरक्षण के प्रति भी समान रूप से प्रतिबद्ध है। शिक्षा का उद्देश्य तभी सार्थक होता है, जब वह मानव और प्रकृति के बीच संतुलन स्थापित करने की चेतना विकसित करते हैं। परिसर के हरियाली महोत्सव के साथ जिले में इस वर्ष पौधरोपण की शुरूआत हुई थी। आज पुनः इस आयोजन से सभी विद्यार्थी ऊर्जा लेकर नवीन सत्र में पर्यावरण संरक्षण संवर्धन हेतु नए आयाम रचेंगे। कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी के नेतृत्व और उन्नत सोच के परिणाम स्वरूप विश्वविद्यालय परिसर में 1100 से ज्यादा पौधे रोपित हुए हैं । यहां से प्रेरणा लेकर सभी विद्यार्थियों को जिम्मेदारी के साथ कदम बढ़ाना होगा । कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ संवाद सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और वृक्षारोपण से जुड़े प्रश्न पूछे। कार्यक्रम का संचालन ऐश्वर्या श्रीवास्तव ने किया तथा आभार ज्ञापन डॉ बृजेश पांडेय ने किया। इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर के सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button