प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

सामाजिक पुनर्वास कोष योजना से संबंधित जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

सामाजिक पुनर्वास कोष योजना से संबंधित जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी बिहार

सामाजिक पुनर्वास कोष योजना से संबंधित जिला स्तरीय समिति की बैठक उप विकास आयुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित की गई। बैठक में योजना के अंतर्गत प्राप्त कुल 38 आवेदनों पर विस्तारपूर्वक समीक्षा एवं विमर्श किया गया।

 

इन आवेदनों में वन स्टॉप सेंटर, थाना, महिला विशेष कोषांग, जिला अभियोजन कार्यालय में पंजीकृत मामले, डीएम के जनता दरबार से अनुशंसित आवेदन तथा जिला स्तरीय समिति द्वारा अनुशंसित प्रकरण शामिल थे। बैठक में दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा, साइबर क्राइम एवं यौन शोषण से संबंधित मामलों पर विशेष चर्चा की गई।

 

उप विकास आयुक्त ने कहा कि सामाजिक पुनर्वास कोष योजना का उद्देश्य पीड़ित एवं प्रताड़ित महिलाओं को आवश्यक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं त्वरित सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

 

बैठक में डीपीओ आईसीडीएस निशि कांत, डिप्टी कमांडेंट बिरजू रजक, डीपीएम एजाजूल अंसारी, जिला मिशन समन्वयक देवजीत चक्रवर्ती, केंद्र प्रशासक शबनम कुमारी, प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार तथा बचपन बचाओ आंदोलन की जिला प्रतिनिधि साक्षी कुमारी उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button