पूणेमहाराष्ट्ररोजगार

भारत का पहला ‘ERP एक्सपो 2026’ 7 से 9 मई तक पुणे में

भारत का पहला ‘ERP एक्सपो 2026’ 7 से 9 मई तक पुणे में

सागर अहिवले और मिलिंद हडप की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी; 100 से अधिक कंपनियां लेंगी हिस्सा

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:पुणे पिंपरी महाराष्ट्र

पुणे/पिंपरी,: महाराष्ट्र की औद्योगिक प्रगति को डिजिटल युग से जोड़ने के उद्देश्य से भारत के पहले ‘ERP (एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग)’ औद्योगिक प्रदर्शनी का आयोजन 7 से 9 मई 2026 के बीच किया जाएगा। यह एक्सपो पिंपरी-चिंचवड स्थित ऑटो क्लस्टर एग्जिबिशन सेंटर में आयोजित होगा और सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आम लोगों के लिए निःशुल्क खुला रहेगा। यह जानकारी एक्स्पोनॉमिक्स इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के संचालक सागर अहिवले और मिलिंद हडप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। इस अवसर पर रवींद्र कांबळे और डॉ. प्रकाश मुंडे भी उपस्थित थे।

 

सागर अहिवले ने बताया कि देशभर से 100 से अधिक ERP कंपनियां, टेक्नोलॉजी प्रोवाइडर्स और स्टार्टअप्स इस प्रदर्शनी में भाग लेंगे। एक्सपो का उद्घाटन राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटील, विधानसभा के उपाध्यक्ष अण्णा बनसोडे, विधायक महेश लांडगे और ‘डिक्की’ के संस्थापक पद्मश्री मिलिंद कांबळे के हाथों होगा। इसके अलावा सनवन टेक्नोलॉजी की श्रद्धा कुलकर्णी, अप्लिका कंसल्टेंसी के रॉड अल्बुकर्क, रिंगफिडर के सीईओ दीपान रामलिंगम, इंद्रायणी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र फणसे, रोटरी क्लब ऑफ पिंपरी इलाईट के इरफान आवटे, डब्ल्यूटीई इंफ्रा प्रोजेक्ट्स के प्रसाद कुलकर्णी और फेडरेशन ऑफ चाकण इंडस्ट्रीज के सीईओ दिलीप बटवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

 

उन्होंने कहा कि समापन समारोह में एक्सपो के परिणामों की समीक्षा की जाएगी और उद्योगों के डिजिटल परिवर्तन को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। यह आयोजन ‘डिजिटल भारत, विकसित भारत’ की अवधारणा को मजबूती देगा और महाराष्ट्र को एक स्मार्ट औद्योगिक राज्य बनाने में मदद करेगा।

 

मिलिंद हडप ने कहा कि यह पहल उद्योग क्षेत्र में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को गति देने और ‘AI + ERP: Transforming Enterprise at Scale’ की अवधारणा को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसका उद्देश्य उद्योगों को पारंपरिक कार्यप्रणालियों से बाहर निकालकर उन्हें स्मार्ट, डेटा-आधारित और टेक्नोलॉजी-सक्षम इकोसिस्टम में बदलना है। खासकर MSME और SME सेक्टर के उद्योगों को ERP और AI जैसी आधुनिक तकनीकों से जोड़कर उनकी कार्यक्षमता, पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा क्षमता बढ़ाना इस एक्सपो का मुख्य फोकस है।

 

तीन दिवसीय इस एक्सपो में मैन्युफैक्चरिंग, फाइनेंस, लॉजिस्टिक्स, रिटेल, हेल्थकेयर, कंस्ट्रक्शन, इंफ्रास्ट्रक्चर और एडटेक सेक्टर के लिए अलग-अलग जोन बनाए जाएंगे, जहां अत्याधुनिक ERP और डिजिटल सॉल्यूशंस प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके साथ ही इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के मार्गदर्शन में पैनल डिस्कशन, वर्कशॉप और गाइडेंस सेशंस आयोजित किए जाएंगे।

 

दूसरे और तीसरे दिन विशेष इंडस्ट्री सेशंस, B2B नेटवर्किंग, मैचमेकिंग और बिजनेस अवसरों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, इस एक्सपो में 20,000 से अधिक औद्योगिक आगंतुकों के आने की उम्मीद है, जिससे नए व्यापारिक संबंध और विकास के अवसर पैदा होंगे।

 

कैप्शन: नवीपेठ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘ERP एक्सपो 2026’ की जानकारी देते सागर अहिवले। साथ में रवींद्र कांबळे, डॉ. प्रकाश मुंडे

और मिलिंद हडप।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button