शनिवार-रविवार को भी स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट; IDTR आलंदी रोड पर अतिरिक्त स्लॉट उपलब्ध
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:पुणे महाराष्ट्र
पुणे, – क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) पुणे के अंतर्गत नागरिकों को स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस (Permanent Driving License) के लिए अपॉइंटमेंट मिलने में हो रही देरी को देखते हुए प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब शनिवार और रविवार, दोनों छुट्टी के दिनों में भी ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।
परिवहन आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, स्थायी लाइसेंस टेस्ट के लिए वीकेंड पर भी अतिरिक्त स्लॉट उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके तहत RTO पुणे ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
इस फैसले के तहत IDTR, आलंदी रोड स्थित केंद्र पर शनिवार और रविवार को भी टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। इससे नागरिकों को नियमित दिनों के अलावा अतिरिक्त अवसर मिलेंगे और अपॉइंटमेंट के लिए लंबी प्रतीक्षा से राहत मिलेगी।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऑनलाइन माध्यम से पहले अपॉइंटमेंट बुक करें और निर्धारित समय पर टेस्ट के लिए उपस्थित रहें।

