
समर्थ ई-मोबिलिटी ने पेश किया एवोर इलेक्ट्रिक; ‘इंटेलिजेंस बियॉन्ड मोशन’ पर आधारित एक इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:पुणे,महाराष्ट्र
पुणे:समर्थ ई-मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड ने आज अपने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड एवोर इलेक्ट्रिक के लॉन्च की घोषणा की। एक ब्रांड फिल्म, वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ अपनी शुरुआत करते हुए, एवोर इलेक्ट्रिक गाड़ियों के क्षेत्र में एक नया नजरिया लेकर आ रहा है। इसका पूरा जोर इंटेलिजेंस और बेहतरीन इंजीनियरिंग पर है। इसके पीछे यही सोच है कि गाड़ी की हर जरूरी तकनीक और सिस्टम कंपनी के अंदर खुद तैयार की जाए।
इसे इस विश्वास के साथ बनाया गया है कि इंटेलिजेंस किसी टू-व्हीलर में अलग से जोड़ा गया कोई फीचर नहीं, बल्कि यह गाड़ी की असल बुनियाद होनी चाहिए। एवोर इलेक्ट्रिक को सिर्फ एक मूल सिद्धांत पर तैयार किया गया है: पहले इंटेलिजेंस से शुरुआत करें, फिर उसके हिसाब से पूरी मोटरसाइकिल बनाएं। ब्रांड की टैगलाइन ‘इंटेलिजेंस बियॉन्ड मोशन’ इसी सोच को सामने रखती है।
पिछले तीन वर्षों में समर्थ ई-मोबिलिटी के 100 से अधिक इंजीनियरों की टीम ने अहमदाबाद में खास तौर पर बनाए गए आरएंडडी केंद्र में 9 से अधिक अहम सिस्टम पूरी तरह इन-हाउस विकसित किए हैं। इनमें शामिल हैं: पेटेंटेड बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (बीएमएस), बैटरी पैक, मोटर और मोटर कंट्रोलर, पावर कंट्रोल मॉड्यूल, डीसी-डीसी कनवर्टर, ऑनबोर्ड फास्ट चार्जर, डिस्प्ले सिस्टम और प्रोप्रायटरी ऑपरेटिंग सिस्टम। कंपनी अब तक 110 से अधिक इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टीज (बौद्धिक संपदाएं) भी दर्ज करा चुकी है।
यह पूरा ढांचा कंपनी के मालिकाना टेक्नोलॉजी स्टैक ‘एवोर सोर्स’ और इसके खास तौर पर तैयार किए गए टू-व्हीलर आर्किटेक्चर ‘एवीआर प्लेटफॉर्म’ पर चलता है। ये दोनों मिलकर वाहन के प्रदर्शन, विश्वसनीयता, सॉफ्टवेयर इंटीग्रेशन और राइडर के पूरे अनुभव पर पूरा नियंत्रण देते हैं।
बुनियाद से तैयार
एवोर इलेक्ट्रिक के केंद्र में एक जुड़ा हुआ टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम है, जिसे पूरी तरह इन-हाउस बनाया और विकसित किया गया है। एवोर सोर्स और एवीआर आर्किटेक्चर पर आधारित यह प्लेटफॉर्म वाहन के हर बड़े सब-सिस्टम को एक साझा इंजीनियरिंग ढांचे के तहत जोड़ता है।
9 से अधिक अहम सिस्टम कंपनी के भीतर ही डिजाइन और बनाए गए हैं, जो हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के बीच बेहतरीन तालमेल सुनिश्चित करते हैं। इससे गाड़ी ज्यादा चुस्त और सटीक तरीके से काम करती है, बेहतर प्रदर्शन करती है, खराबी का जल्दी पता चलता है और डाउनटाइम कम होता है। सॉफ्टवेयर-आधारित अपडेट्स के जरिए उत्पाद में लगातार सुधार होते रहते हैं, जिससे ग्राहक को एक ऐसा अनुभव मिलता है जो वक्त के साथ और बेहतर होता जाता है।
110 से अधिक इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी फाइलिंग के साथ, एवोर इलेक्ट्रिक एक ऐसे बाजार में अपनी मजबूत तकनीकी नींव खड़ी कर रहा है, जहां कई निर्माता आज भी काफी हद तक सिर्फ हार्डवेयर पर निर्भर हैं।
उस वर्ग पर नजर जिसे अब तक नजरअंदाज किया गया
एवोर इलेक्ट्रिक की पहली रेंज की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलें 125cc-200cc सेगमेंट के राइडर्स को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं, जो भारत की सबसे बड़ी और अहम कम्यूटर एवं लाइफस्टाइल कैटेगरी में से एक है। ये मोटरसाइकिलें उन राइडर्स के लिए तैयार की जा रही हैं जो परफॉर्मेंस, विश्वसनीयता और रोजमर्रा की उपयोगिता से बिना समझौता किए एक व्यावहारिक इलेक्ट्रिक विकल्प चाहते हैं। एवीआर प्लेटफॉर्म पर बनी और भारत की असली सड़क व मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर तैयार की गई ये मोटरसाइकिलें आज के दुपहिया खरीदारों की बदलती उम्मीदों को पूरा करने के लिए डिजाइन की गई हैं।
ब्रांड ने एक केंद्रित रणनीति के साथ बाजार में उतरने की योजना बनाई है, जिसमें उत्पाद की खासियत बताने वाली कहानियां, ग्राहक जागरूकता, फुल-स्टैक कंपोनेंट बिल्ड और एक अलग तरह का ओनरशिप अनुभव शामिल है, जो मोटरसाइकिल की हर परत में बसी इंटेलिजेंस को सामने लाता है।
लॉन्च पर श्री प्रियंक राखोलिया, को-फाउंडर, समर्थ ई-मोबिलिटी ने कहा, “तीन साल तक हमने खुद से एक सीधा सा सवाल पूछा – भारत में सबसे ज्यादा चलने वाली निजी गाड़ियों में इतनी कम इंटेलिजेंस क्यों है? हमें समझ आया कि कमी किसी फीचर की नहीं थी, बल्कि इस पर पूरी तरह ध्यान न देने की थी। असली इंटेलिजेंस बाजार से रेडीमेड पार्ट्स खरीदकर नहीं आ सकती; इसे शुरू से खुद तैयार करना होता है। इसीलिए हमने गाड़ी का हर जरूरी हिस्सा अपनी कंपनी में खुद बनाया। हमारे लिए इंजीनियरिंग एक्सेलेंस कोई दावा नहीं, बल्कि एक तरीका है जिससे हम अपना हर फैसला लेते हैं।”
आगे क्या होगा
समर्थ ई-मोबिलिटी भारतीय बाजार में एवोर इलेक्ट्रिक की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों की पहली रेंज पेश करने की तैयारी कर रही है। ब्रांड फिल्म, वेबसाइट और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ ब्रांड की पेशकश एक बाजार में एक व्यापक रोडमैप की शुरुआत है। आने वाले महीनों में उत्पाद की घोषणाओं और कैंपेन का खुलासा करने की योजना बनाई गई है।


