प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

आज दिनांक – 16-06-2026 को जिला पदाधिकारी, सीतामढी की अध्यक्षता में CMR अधिप्राप्ति की समीक्षा की गई

आज दिनांक – 16-06-2026 को जिला पदाधिकारी, सीतामढी की अध्यक्षता में CMR अधिप्राप्ति की समीक्षा की गई

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी बिहार 

 

सीतामढ़ी में आज दिनांक – 16-06-2026 को जिला पदाधिकारी, सीतामढी की अध्यक्षता में CMR अधिप्राप्ति की समीक्षा की गई । समीक्षा के क्रम में सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 82.38%. CMR का अधिप्राप्ति किया गया है। 4,67,640.02 क्विटंल में से 3,85,264.08 क्विटंल CMR प्राप्त किया जा चुका है, जो लक्ष्य का 82.38% है। समीक्षा के क्रम में अंबिका राइस मिल, बथनाहा एवं किसान राइस मिल, डुमरा का कार्य संतोषजनक नहीं पाये जाने पर स्पष्टीकरण करते हुए उस राईस मिल से कुछ पैक्स को असंबद्ध करते हुए दूसरे राइस मिल से टैग करने का निदेश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया है।

 

साथ ही जिलाधिकारी, सीतामढ़ी द्वारा सभी पैक्स एवं मिलरों को निदेश दिया गया है कि सरकार द्वारा निर्धारित तिथि (30-06-2026) तक शत प्रतिशत CMR राज्य खाद्य निगम के गोदाम में हस्तगत कराने का निदेश दिया गया है।

 

बैठक में डीपीआरओ कमल सिंह, प्रबंधक एस एफ सी, सहकारिता विभाग के पदाधिकारी, सभी मिलर्स उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button