
कमिश्नर कार्यालय के दो कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त, कमिश्नर ने दी शुभकामनाएं
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान: रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . कमिश्नर कार्यालय के दो कर्मचारी 30 जून को सेवानिवृत्त हो गए। टायपिस्ट रमेश शर्मा तथा फर्राश रामभुवन साकेत अपनी अधिवार्षिकी आयु पूरी कर सेवानिवृत्त हो गए। कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने दोनों कर्मचारियों शॉल व श्रीफल देकर सम्मानित किया और सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर संयुक्त आयुक्त दिव्या त्रिपाठी, उपायुक्त एलएल अहिरवार सहित कमिश्नर कार्यालय के सभी कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित रहे।


