
सीतामढ़ी एसपी ने सुनीं जनता की शिकायतें
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी,। जिले में जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए प्रत्येक कार्य दिवस पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय में पहुंचे लोगों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्राप्त शिकायतों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित पदाधिकारियों को अग्रेषित किया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और पीड़ितों को नियमानुसार उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।



