
हितग्राहियों को वितरित किए योजनाओं के हितला
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज में कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री प्रदीप पटेल एवं कलेक्टर संजय कुमार जैन ने विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत मान्या सिंह, खुशबू सिंह एवं रंजना सिंह को हितलाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को नशामुक्ति की शपथ दिलाते हुए नशा मुक्ति समाज बनाने में सहयोग की अपेक्षा की गई । शिविर में पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन,एसडीम हनुमना राजेश मेहता, डिप्टी कलेक्टर अजीत मिश्र, सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।