प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

जनसुनवाई के आवेदनों का सात दिवस में शत-प्रतिशत निराकरण करें – कलेक्टर 

जनसुनवाई के आवेदनों का सात दिवस में शत-प्रतिशत निराकरण करें – कलेक्टर 

विभागीय उपलब्धियों में जिले को प्रदेश को टॉप फाइव में शामिल कराएं – कलेक्टर 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने कहा कि सभी अधिकारी जनसुनवाई के आवेदन पत्रों का सात दिन में निराकरण करें। निराकरण की सूचना आवेदक को भी अनिवार्य रूप से दें। सीएम हेल्पलाइन में अगस्त माह में दर्ज शिकायतों और 50 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों का तत्परता से निराकरण कराएं। जिले का वेटेज स्कोर तीन दिनों में 80 प्रतिशत तक पहुंचाएं। ग्रामीण विकास विभाग, खाद्य विभाग, ऊर्जा विभाग, पीएचई विभाग, राजस्व विभाग, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग में बड़ी संख्या में आवेदन पत्र लंबित हैं। एसडीएम तहसीलवार समीक्षा करके विभागवार सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का निराकरण कराएं। जाति प्रमाण पत्र से संबंधित प्रकरणों का तीन दिवस में निराकरण करें। सीएम हेल्पलाइन आवेदनों के निराकरण में लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि कलेक्टर्स कान्फ्रेंस के एजेण्डा बिन्दुओं पर सभी अधिकारी तत्परता से कार्यवाही करें। विभागीय योजनाओं की लक्ष्य पूर्ति में रीवा जिले को प्रदेश में टॉप फाइव में शामिल कराएं। निर्धारित एजेण्डा बिन्दुओं की कार्यालय प्रमुख स्वयं समीक्षा करके अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करें। विभाग की उपलब्धियों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं। आगामी एक माह में कई पर्व और त्योहार होंगे। त्योहारों के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए समुचित प्रबंध करें। आयुक्त नगर निगम तथा कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग शहर की सड़कों में तत्काल सुधार कार्य शुरू कराएं। नगर में नियमित साफ-सफाई कराकर कचरे का उठाव और धूल पर नियंत्रण करें। संजय गांधी हास्पिटल की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। निर्धारित दिवसों में अस्पताल का भ्रमण करके उपचार व्यवस्थाओं की निगरानी करें जिससे रोगियों को बेहतर उपचार सुविधा मिल सके।

 

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सृष्टि देशमुख ने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प अभियान के निर्धारित बिन्दुओं तथा नोडल अधिकारियों द्वारा किए जाने वाले कार्यो की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी ने बताया कि माई भारत पोर्टल पर 15 वर्ष से अधिक आयु के सभी विद्यार्थियों का पंजीयन किया जाना है। जिले के लिए 24 हजार विद्यार्थियों के पंजीयन का लक्ष्य रखा गया है। जिला शिक्षा अधिकारी, अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा तथा महाविद्यालयों के प्राचार्य इस संबंध में तत्परता से कार्यवाही करें। किसी भी तरह की कठिनाई होने पर संभागीय खेल अधिकारी से संपर्क करें। जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भी प्रत्येक गांव में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों का माई भारत पोर्टल पर पंजीयन कराएं। बैठक में धान उपार्जन के लिए किसानों के पंजीयन, फसल गिरदावरी, संचारी रोगों से बचाव के उपाय तथा पेयजल स्रोतों के शुद्धिकरण के संबंध में निर्देश दिए गए। बैठक में वन मण्डलाधिकारी लोकेश निरापुरे, आयुक्त नगर निगम अक्षत जैन, एसडीएम हुजूर अनुराग तिवारी, डिप्टी कलेक्टर सुधीर बेक, डिप्टी कलेक्टर जितेन्द्र तिवारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थि

त रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button