कमिश्नर 9 सितम्बर को करेंगे विभिन्न विभागों की समीक्षा
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा : रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह 9 सितम्बर को शाम 4 बजे से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित संभागीय बैठक में विभिन्न विभागों की समीक्षा करेंगे। बैठक में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस एवं आबकारी विभाग से जुड़े मुद्दों की समीक्षा करेंगे। सभी संबंधित अधिकारियों को 8 सितम्बर तक एजेण्डा बिन्दुओं की जानकारी प्रस्तुत करने तथा बैठक में वीडियो कान्फ्रेंसिंग से बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। संभागीय अधिकारी कमिश्नर कार्यालय एनआईसी केन्द्र से बैठक में शामिल होंगे
।


