प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला में नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला में नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित

बच्चों को नशे से दूर रहने, नियमित ध्यान एवं योग करने और सकारात्मक जीवन अपनाने के लिए किया प्रेरित

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

    मऊगंज . सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत गत दिवस में शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊगंज में नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने, आत्मचिंतन करने तथा अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य राजेश तिवारी ने बच्चों को नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक हानियों की जानकारी दी। उन्होंने बंदियों को नशे का त्याग कर सकारात्मक विचारों के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहकर व्यक्ति अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है तथा परिवार और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। कार्यक्रम के दौरान विक्रांत द्विवेदी ने बच्चों के आत्मचिंतन एवं मानसिक एकाग्रता को बढ़ाने के उद्देश्य से पांच मिनट का भावातीत ध्यान सत्र कराया। उन्होंने कहा नियमित रूप से ध्यान एवं योग का अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे मानसिक शांति प्राप्त कर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकें।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button