प्रगतिशील किसानों को किया जाएगा पुरस्कृत
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा : कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग की मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा परियोजना के तहत जिला और विकासखण्ड स्तर पर प्रगतिशील किसानों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस संबंध में परियोजना संचालक आत्मा बीपी सिंह ने बताया कि किसानों को कृषि, उद्यानिकी, मछलीपालन, पशुपालन, कृषि अभियांत्रिकी तथा प्राकृतिक खेती में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर पुरस्कार दिया जाएगा। इनमें से प्रत्येक गतिविधि के लिए विकासखण्ड स्तर पर दो-दो किसानों को तथा जिला स्तर पर पाँच-पाँच किसानों को पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार के लिए प्राप्त किसानों के आवेदन पत्रों पर शासन द्वारा गठित समिति द्वारा मूल्यांकन किया जाएगा। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले किसान को पुरस्कृत किया जाएगा। गतिविधियों से जुड़े विभागों के अधिकारी 21 अक्टूबर तक प्रगतिशील किसानों के पुरस्कार के लिए आवेदन परियोजना संचालक आत्मा कार्यालय, उप संचालक कृषि को भेजना सुनिश्चित करें।



