
लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी योजना से आरती के सपनों को मिला संबल
शासन की योजनाओं से मजबूत हो रहा बेटी के उज्ज्वल भविष्य का विश्वास
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज .मध्यप्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं महिलाओं को आर्थिक संबल देने के साथ बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की राह भी प्रशस्त कर रही हैं। आंगनवाड़ी वार्ड क्रमांक-2 की निवासी श्रीमती आरती विश्वकर्मा को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत प्रतिमाह 1500 रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है। वहीं, उनकी बेटी को लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है। आरती बताती हैं कि शासन की योजनाओं की जानकारी उन्हें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से मिलती है। इन योजनाओं से प्राप्त सहयोग उनके लिए आर्थिक सहारा है और बेटी के बेहतर भविष्य की उम्मीद को मजबूत करता
है।


