एग्रीकल्चरप्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

धान उपार्जन के लिए 19 हजार 686 किसानों का हुआ पंजीयन

धान उपार्जन के लिए 19 हजार 686 किसानों का हुआ पंजीयन

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज. खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्‍य पर किसानों से धान, ज्‍वार एवं बाजरा की खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन किया जा रहा है। किसानों के पंजीयन की अंतिम तिथि 10 अक्‍टूबर निर्धारित है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 10 अक्टूबर की रात्रि 07 बजे तक जिले के 19 हजार 686 अधिक किसानों का पंजीयन किया जा चुका है।

 

कलेक्टर संजय कुमार जैन के निर्देशन में जिले में किसानों के पंजीयन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई । जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी विवेक सिंह ने बताया कि समर्थन मूल्‍य पर धान खरीदी के लिए मऊगंज में 5 हजार 458, हनुमना में 7 हजार 563 एवं नईगढ़ी में 6 हजार 665 किसानों का पंजीयन किया जा चुका है। किसानों के पंजीयन का कार्य अंतिम तिथि 10 अक्टूबर तक ही किया जाएग

जिले में किसान पंजीयन के लिए समिति स्तर पर कुल 25 पंजीयन केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त अधिकृत सीएससी सेंटर, कियोस्क, एमपी ऑनलाइन एवं साइबर कैफे के माध्यम से भी निर्धारित पंजीयन शुल्क 50 रुपये का भुगतान कर किसान अपना पंजीयन करा सकते है

।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button