अपराधइटावाउत्तर प्रदेश

पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

बकेवर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर फायरिंग का आरोप, दो आरोपी मौके से फरार

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा। अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बकेवर थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस, हथौड़ा और इलेक्ट्रिक ऑटो बरामद किया गया है।

 

पुलिस के मुताबिक 10 अक्टूबर को बकेवर थाना क्षेत्र के गौतमपुरा नहर पुल पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान नगला शुक्ल की ओर से एक इलेक्ट्रिक ऑटो आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और महासिंहपुर की ओर भागने लगे।

 

पुलिस टीम ने पीछा करते हुए दूसरी मोबाइल टीम को सूचना दी। ग्राम फतेहपुरा के पास दोनों ओर से पुलिस टीम से घिरने पर ऑटो सवारों ने दोबारा फायरिंग की। पुलिस के अनुसार आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में रामबाबू उर्फ शेरू के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

 

पुलिस के मुताबिक दो अन्य आरोपी झाड़ियों की आड़ लेकर मौके से फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीम प्रयास कर रही है।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामबाबू उर्फ शेरू पुत्र भारत सिंह, निवासी किटी उमरी, थाना उमरी, जिला भिंड (मध्य प्रदेश), उम्र 38 वर्ष के रूप में हुई है। तलाशी में उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस, एक हथौड़ा तथा एक इलेक्ट्रिक ऑटो बरामद किया गया।

 

इस मामले में थाना बकेवर में मुकदमा संख्या 297/2026 के तहत बीएनएस की धारा 109(1) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 3/25/27 में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ इटावा के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, गैंगस्टर एक्ट, शस्त्र अधिनियम समेत अन्य धाराओं में पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं।

 

कार्रवाई थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button