स्वामित्व योजना के भू अभिलेख का पंजीयन शुरू
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . प्रशासन और पटवारी के बीच स्वामित्व योजना को लेकर बना गतिरोध समाप्त हो गया है। रीवा जिले में सभी पटवारी स्वामित्व योजना के तहत जारी पात्र परिवारों के भू-अधिकार पत्रों की रजिस्ट्री कर रहे हैं। इस संबंध में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि 10 अक्टूबर और 11 अक्टूबर को सभी तहसीलों में स्वामित्व योजना से भू अधिकार पत्रों के रजिस्ट्री का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए पटवारी हल्कावार विशेष शिविर लगाए गए हैं। सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार पटवारी हल्कावार पात्र परिवारों के पटवारी द्वारा सारा एप के माध्यम से किए गए भू अधिकार पत्रों के पंजीयन का सत्यापन कर रहे हैं। सभी एसडीएम इस कार्य की लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं। पंजीयन करने में सारा एप और पोर्टल में आ रही कठिनाइयों को दूर करने के लिए जिला स्तर पर तैनात तकनीकी टीम लगातार अधिकारियों का सहयोग कर रही है।अब तक सर्किल नौबस्ता में 16 तथा गुढ़ तहसील के दुआरी में 15 रजिस्ट्री हो गई हैं। पटवारी हल्का खरहरी में पंजीयन का कार्य पूरा हो गया है। जिले में ग्राम बढ़ौरा, नकटा, कनौजा, नीगा, दुबहाई कला 518, दुबहाई खुर्द, गोरगी, हरदी कला, तुरकहा, पाली, रौरा, बक्छेरा, कपुरी, दोही, मरैला तथा पटेहरा सहित विभिन्न ग्रामों में भू अधिकार पत्रों का निःशुल्क पंजीयन किया जा रहा है।
