टीएल बैठक आज
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . कलेक्ट्रेट सभागार में 12 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से टीएल पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। बैठक में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी टीएल पत्रों के निराकरण सी एम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा करेंगे। बैठक में सेवा संकल्प अभियान, नवरात्रि के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति, सड़कों में सुधार तथा स्वामित्व योजना की भी समीक्षा की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं
।
