राजस्व अधिकारी बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ें – कलेक्टर
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने कहा है कि सभी राजस्व अधिकारी बिना अनुमति मुख्यालय से बाहर न जाएं। अपने निर्धारित मुख्यालय में अनिवार्य रूप से रहें।नवरात्रि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था की निगरानी तथा स्वामित्व योजना से पात्र परिवारों के भू अधिकार पत्रों के निःशुल्क पंजीयन के लिए राजस्व अधिकारियों का निर्धारित मुख्यालय में रहना आवश्यक है। सभी अनुविभागीय दंडाधिकारी, तहसीलदार नायब तहसीलदार तथा राजस्व निरीक्षक अति आवश्यक होने पर कलेक्टर से अनुमति लेने के बाद ही अवकाश पर जाएं। मुख्यालय छोड़ने के लिए भी अनुमति लेना आवश्यक है।
