
केशव रक्तदाता क्लब की पहल: पितृपक्ष में रक्तदान कर दिया मानव सेवा का संदेश
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . केशव रक्तदाता क्लब के तत्वावधान में मझियार हाउस, गायत्री मंदिर रोड स्थित परिसर में गत दिवस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंदों की मदद के लिए लोगों को प्रेरित करना था।
केशव रक्तदाता क्लब द्वारा पितृपक्ष के अवसर पर ‘पूर्वजों के नाम एक नेक काम’ की भावना के साथ पिछले 20 वर्षों से निरंतर इस परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि विभिन्न प्रकार के दानों में रक्तदान को श्रेष्ठ माना गया है, क्योंकि किसी भी मरीज के लिए सही समय पर रक्त की उपलब्धता जीवन-मरण का विषय होती है।
इस शिविर में कुल 12 लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान किया, जिनमें अनुजा सिंह, अंजू गुप्ता, विमलेश मौर्य एवं आयुष अग्रवाल ने पहली बार रक्तदान कर मिसाल पेश की। इनके अलावा अनिल सिंह, धनंजय सिंह, भूपेश सिंह चंदेल, पंकज सिंह, जयवर्धन सिंह, अतुल सिंह, वैभव सिंह और प्रशांत सिंह ने भी रक्तदान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अध्यक्ष डॉ. ज्योति सिंह, सचिव श्रीमती ज्योत्स्ना, उमेश सिंह, प्रभाकर सिंह, सलिल सिंह, सतीश सिंह, मयंक सिंह, साधना सिंह, प्रमिला सिंह, सुमन सिंह, वर्षा सिंह, किरण सिंह, अनुषा सिंह, अंकिता सिंह, शशि सिंह और अशोक श्रीवास्तव की उपस्थिति में संपन्न हुआ। आयोजन में केशव रक्तदाता क्लब ने सभी स्वैच्छिक रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही शिविर में सराहनीय तकनीकी एवं चिकित्सकीय सहयोग प्रदान करने के लिए श्याम शाह मेडिकल कॉलेज, रीवा की पैरामेडिकल टीम तथा डॉ. लोकेश त्रिपाठी का विशेष धन्यवाद ज्ञापन किया
गया।