आदि सेवा केन्द्र संबंधी बैठक आज
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा :जनजातीय कार्य विभाग द्वारा आदि सेवा केन्द्र ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित किए जा रहे हैं। आदि सेवा केन्द्र की सेवाओं की समीक्षा बैठक 12 अक्टूबर को दोपहर बाद 3.30 बजे से कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित की जा रही है। बैठक में जनजातीय मामलों के सचिव वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से आदि सेवा केन्द्रों तथा आदि कर्मयोगी स्वयंसेवकों के कार्यों की समीक्षा करेंगे। सभी संबंधित अधिकारियों से बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया गया है।
