उत्तर प्रदेशअवार्डऔरैयाप्रशासन

पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा मिशन शक्ति अभियान-6.0 के अंतर्गत मेधावी छात्राओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं /बालिकाओं को किया गया सम्मानित ।

पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा मिशन शक्ति अभियान-6.0 के अंतर्गत मेधावी छात्राओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं /बालिकाओं को किया गया सम्मानित ।

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति अभियान-6.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा बालिकाओं को शिक्षा, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में महिला सुरक्षा संबंधी भव्य सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा विभिन्न विद्यालयों की मेधावी छात्राओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली कुल 60 बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें शैक्षिक उपलब्धियों, खेलकूद, संगीत, शत-प्रतिशत उपस्थिति एवं सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली बालिकाएं सम्मिलित रहीं।

 

*कार्यक्रम में निम्नलिखित विद्यालयों एवं संस्थानों की छात्राओं को सम्मानित किया गया—*

 

1. नगर पालिका इंटर कॉलेज, औरैया।

2. जनता इंटर कॉलेज, ककोर।

3. गोपाल इंटर कॉलेज, औरैया।

4. स्वामी प्रेम शिवानन्द इंटर कॉलेज, दिबियापुर।

5. भारती बालिका इंटर कॉलेज।

6. शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक के-12 स्कूल, औरैया।

7. वैदिक एवं टेक्नीक एंड औद्योगिक इंटर कॉलेज।

8. सेंट साईं नाथ इंटरमीडिएट कॉलेज।

9. ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल, दिबियापुर।

10. श्री राधा कृष्ण स्कूल इंटरमीडिएट कॉलेज, फफूंद।

11. ज्ञान स्थली एकेडमी, औरैया।

12. अपेक्षा बाल विकास समिति, औरैया।

 

इस अवसर पर छात्राओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी मेहनत, लगन एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया तथा बालिकाओं को साइबर जागरुकता व विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे- (1) 1076 मा0 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, (2) 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, (3) 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, (4) 102 स्वास्थ सेवा, (5) 108 एंबुलेंस सेवा, (6) 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन तथा 1078, 181, 112 आदि के बारे में विस्तारपूर्वक से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है।

 

औरैया पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मिशन शक्ति अभियान-6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक एवं सशक्त बनाने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी बिधूना ,प्रतिसार निरीक्षक ,महिला थाना प्रभारी सहित अन्य अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहे ।

औरैया पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button