
SSP इटावा द्वारा प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर सहभागिता कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान इटावा उत्तर प्रदेश
जनपद इटावा स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में दिनांक 12 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में सहभागिता कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।*
इस अवसर पर महोदय ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन, परिश्रम एवं टीम भावना के साथ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, धैर्य तथा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करने का सामर्थ्य भी विकसित करते हैं।
प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने, अनुभव प्राप्त करने तथा उच्च स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती हैं। हॉकी जैसे टीम आधारित खेल में आपसी समन्वय, रणनीति, अनुशासन एवं सामूहिक प्रयास की विशेष भूमिका होती है, जो खिलाड़ियों को जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और लक्ष्य के प्रति समर्पण का प्रतीक हैं।



