बिहारप्रशासनसीतामढ़ी

दुर्गा पूजा को लेकर डीजे संचालकों के साथ शांति समिति की बैठक

दुर्गा पूजा को लेकर डीजे संचालकों के साथ शांति समिति की बैठक

अश्लील, आपत्तिजनक और भड़काऊ गानों पर रहेगी रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी। दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मेहसौल थाना परिसर में थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में डीजे संचालकों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पुलिस अधिकारियों ने सभी डीजे संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि डीजे पर अश्लील, आपत्तिजनक या भड़काऊ गाने नहीं बजाए जाएं। ध्वनि विस्तारक यंत्रों का इस्तेमाल निर्धारित मानकों और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही किया जाए।

पुलिस ने डीजे संचालकों से धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा विधि-व्यवस्था कायम रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, आम लोगों से भी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में मनाने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद से बचने की अपील की गई।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button